आज दिनांक 10/03/2026 को पटना वीमेंस कॉलेज के दक्ष और हौसला स्पोर्ट्स क्लब द्वारा 10th Celina Tirkey Memorial Inter College Basketball Tournament 2026 का सफल आयोजन किया गया l प्रतियोगिता में 4 टीमों ने भाग लिया l पहला सेमीफाइनल पटना वीमेंस कॉलेज और बी आई टी के बीच खेला गया जिसमें पटना वीमेंस कॉलेज की टीम विजयी रही l दूसरा सेमीफाइनल जे डी वीमेंस कॉलेज और ए एन कॉलेज के बीच खेला गया जिसमें जे डी वीमेंस कॉलेज की टीम विजयी रही l दोनों विजेता टीमों के बीच खेले गए बहुत ही रोमांचक मैच में पटना वीमेंस कॉलेज की टीम ने जे डी वीमेंस कॉलेज की टीम को हराकर 2026 के विजेता का खिताब हासिल किया l प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. सिस्टर सेलिन क्रास्टा ए सी, अध्यक्ष, इतिहास विभाग एवं डॉ. सिस्टर एम. जिन्सी ए सी, सुपीरियर, अवीला कॉन्वेंट द्वारा स्व. सेलिना तिर्की की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया गया l प्रतियोगिता का संचालन एवं आयोजन खेल कूद समन्वयक डॉ मंजुला सुशीला, खेल कूद शिक्षिका , काजी बूशरा अहमद तथा खेल कूद सचिव रिया नागवंशी और खुशी खेस द्वारा किया गया l बेस्ट प्लेयर का खिताब वीमेंस कॉलेज की राजश्री को दिया गया l




