Questions? +91 612 2531186

23rd Valentine Inter College Throwball Competition 2026

दिनांक 11/03/2026 को पटना वीमेंस कॉलेज के दक्ष और हौसला स्पोर्ट्स क्लब द्वारा 23rd Valentine Inter College Throwball Competition 2026 का सफल आयोजन किया गया l प्रतियोगिता में 4 टीमों ने भाग लिया l पहला सेमीफाइनल पटना वीमेंस कॉलेज और ए एन कॉलेज के बीच खेला गया जिसमें पटना वीमेंस कॉलेज की टीम विजयी रही l दूसरा सेमीफाइनल मगध महिला कॉलेज और एमीटी कॉलेज के बीच खेला गया जिसमें मगध महिला कॉलेज की टीम विजयी रही l दोनों विजेता टीमों के बीच खेले गए काँटे की टक्कर वाले मैच में पटना वीमेंस कॉलेज की टीम ने मगध महिला कॉलेज की टीम को हराकर 2026 के विजेता का खिताब हासिल किया l प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ स्मिता कुमारी, अध्यक्ष संस्कृत विभाग एवं मानविकी संकायाध्यक्ष द्वारा टीम टॉस कराकर एवं खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया गया l प्रतियोगिता का संचालन एवं आयोजन खेल कूद समन्वयक डॉ मंजुला सुशीला, खेल कूद शिक्षिका , काजी बूशरा अहमद तथा खेल कूद सचिव रिया नागवंशी और खुशी खेस द्वारा किया गया l बेस्ट प्लेयर का खिताब वीमेंस कॉलेज की रिचा को दिया गया l

If you Have Any Questions Call Us On +91 612 2531186