Questions? +91 612 2531186

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2026

दिनांक 23/02/2026 को पटना वीमेंस कॉलेज के हिंदी विभाग एवं शब्दों का आईना साहित्यिक क्लब द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (21/02/2026) के उपलक्ष्य में लघु फिल्म प्रदर्शन का आयोजन किया गया ,जिसमें मगही, मैथिली, उड़िया और पंजाबी भाषाओं की विभिन्न सामाजिक विषयों पर आधारित लघु फिल्में प्रदर्शित की गईं। कार्यक्रम का आरंभ हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ दीपा श्रीवास्तव के संबोधन से हुआ। उन्होंने मातृभाषा दिवस के उद्देश्य एवं महत्त्व से जुड़ी कई जानकारियां साझा की।
कार्यक्रम में पटना वीमेंस कॉलेज की मानविकी संकायाध्यक्षा प्रोफेसर स्मिता कुमारी, हिंदी विभाग के अध्यक्ष एवं शब्दों का आईना साहित्यिक क्लब के संयोजक डॉ कुमार धनंजय, हिंदी विभाग के सभी शिक्षक तथा हिंदी सहित अन्य विभागों की छात्राएँ उपस्थित थीं।

If you Have Any Questions Call Us On +91 612 2531186