दिनांक 21 जुलाई, 2026 को पटना विमेन्स कॉलेज, पटना के हिंदी एवं उर्दू विभाग द्वारा फ्रेशर्स डे (सेमेस्टर–1) का आयोजन कक्ष संख्या–24 में प्रातः 10:00 बजे किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी छात्राओं का महाविद्यालय में स्वागत करना तथा उन्हें महाविद्यालय के सांस्कृतिक वातावरण से परिचित कराना था। इस कार्यक्रम में दौरान छात्राओं ने प्रार्थना नृत्य तथा स्वागत गान के अतिरिक्त मनमोहक समूह गान,नज्म ,चुटकुले एवं समूह नृत्य भी प्रस्तुत किए। सभी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। निर्णायक मंडल की सदस्य परफार्मिंग आर्ट्स की समन्वयक श्रीमती इनाक्षी डे विश्वास और भूगोल विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्री तूलिका कुमारी ने प्रदर्शन के आधार पर हिंदी विभाग की अश्वनी कुमारी को मिस फ्रेशर्स घोषित किया।कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की अनुपमा कुमारी ने किया। हिंदी विभाग के अध्यक्ष डाॅक्टर कुमार धनंजय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।


