दिनांक 01 अगस्त, 2026 को हिंदी विभाग एवं “शब्दों का आईना” साहित्यिक क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मुंशी प्रेमचंद जयंती के अवसर पर “यदि मैं प्रेमचंद होता” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में निर्णायक थे डॉ. स्मिता कुमारी, संकायाध्यक्ष मानविकी और संस्कृतविभागाध्यक्ष एवं डॉ. अनिल कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसरसमाजशास्त्र विभाग। प्राणिशास्त्र विभाग की डॉ. नीतू औरडॉ. सुमेधा पाठक सहित हिंदी तथा उर्दू विभाग के सभी शिक्षकगण उपस्थित थे।हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. कुमार धनंजय ने सभी अतिथियों कास्वागत एवं अभिनंदन किया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा“यदि मैं प्रेमचंद होता” विषय पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग सेप्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने प्रेमचंद के आदर्शों, सामाजिक सरोकारों तथा उनके साहित्य की वर्तमान प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की विषय-वस्तु, प्रस्तुति शैली एवं अभिव्यक्ति क्षमता का मूल्यांकन किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।इस प्रतियोगिता की विजेता रहीं-
प्रथम स्थान –
- अंजली सिंह (विभाग – BMC)
- नेहा सिंह (विभाग – Zoology)
द्वितीय स्थान –
कोमल कुमारी (B.Ed.)
तृतीय स्थान –
उजाला कुमारी (Maths)



