Questions? +91 612 2531186

हिंदी एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) विषयक दो दिवसीय कार्यशाला

बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग राजभाषा द्वारा दिनांक 14 और 15 जुलाई 2026 को फणीश्वरनाथ रेणु हिंदी भवन पटना में हिंदी एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गयाl इस कार्यक्रम में पटना विमेंस कॉलेज, पटना के हिंदी विभाग से सात छात्राओं – प्रियंका कुमारी, प्रिया कुमारी, मुस्कान कुमारी, संजना कुमारी, सपना कुमारी, पायल दर्शिका एवं मुस्कान कुमारी ने सहभागिता कीl

कार्यशाला का उद्घाटन निदेशक श्री ओम प्रकाश वर्मा द्वारा किया गया उन्होंने हिंदी भाषा के विकास तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभावी एवं उत्तरदायित्वपूर्ण उपयोग पर अपने विचार व्यक्त किए l अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी उक्त विषय पर व्याख्यान दिया तथा शोध कार्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग और उसकी नैतिकता पर प्रकाश डालाl

कार्यशाला के दौरान हिंदी विभाग की छात्रा मुस्कान कुमारी ने AI विषय पर कविता की सराहनीय प्रस्तुति की, कार्यशाला के अंतिम सत्र में संवादात्मक सत्र काफी जीवंत रहाl यह कार्यशाला हिंदी भाषा, साहित्य, शोध तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के समन्वय को समझने और उसके रचनात्मक एवं नैतिक उपयोग के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक सिद्ध हुईl