दिनांक 12/03/2026 को पटना वीमेंस कॉलेज के शब्दों का आईना साहित्यिक क्लब द्वारा विनोद कुमार शुक्ल की कविताओं के पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें हिंदी विभाग की कुल नौ छात्राओं ने भाग लिया एवं उनकी विभिन्न कविताओं का पाठ किया जैसे ‘हताशा से एक व्यक्ति बैठ गया था’, ‘अभी तक बारिश नहीं हुई’, ‘कितना बहुत है’, ‘कोई अधूरा पूरा नहीं होता’ आदि। हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ सुषमा चौबे ने छात्राओं को संबोधित करते हुए विनोद कुमार शुक्ल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की प्रथम वर्ष की छात्रा अंजलि एवं धन्यवाद ज्ञापन भारती द्वारा किया गया। कार्यक्रम में हिंदी विभाग के सभी शिक्षक तथा छात्राएं उपस्थित थीं।



