Questions? +91 612 2531186

हिंदी पखवाड़ा’ ‘शब्द-विन्यास’ प्रतियोगिता

पटना वीमेंस  कॉलेज  केहिंदी विभाग और शब्दों का आईना‘ (साहित्यिक क्लब )द्वारा दिनांक 01/09/2026 -14/09/2026 तक आयोजित हो रहे हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत दिनांक 02/09/2026 को शब्द-विन्यास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के नियमानुसार छात्राओं को एक हिंदी शब्द दिया गया था, जिसके अंतिम अक्षर (वर्ण) से उन्हें आगे नया शब्द बनाना था और इस तरह शब्द-शृंखला को आगे बढ़ाते हुए शब्द-रचना करनी थी । सभी प्रतिभागियों ने निर्धारित समय में एकाग्रता और तत्परता के साथ नए-नए शब्द लिखकर अपने विस्तृत शब्द-भंडार और रचनात्मक भाषाई-कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हिंदी विभाग के सभी शिक्षक इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे और छात्राओं के इस उत्साहपूर्ण प्रयास की सराहना की ।