Questions? +91 612 2531186

Patriotic Singing Competition

देश भक्ति गीत प्रतियोगिता

पटना विमेन्स कॉलेजके हिन्दी विभाग  द्वारा दिनांक 14/08/2026, शुक्रवार कोदेश भक्ति गीत प्रतियोगिता (एकल) का आयोजन किया गया जिसमें हिंदी विभागाध्यक्ष डॉक्टर कुमार धनंजय सहित सभी शिक्षक डॉ० मंजुला सुशीला, डॉ० दीपा श्रीवास्तव, सुषमा चौबे और डॉ० ब्रह्मानंद एवं सभी सत्र की छात्राएं उपस्थित थीं। मंच संचालन तृतीय वर्ष की छात्रा प्रियंका ने किया। इस कार्यक्रम में हिन्दी विभाग के सभी सत्रों की तीन-तीन छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी । प्रतियोगिता में छात्राओं ने ‘ऐ मेरे प्यारे वतन’, ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’, ‘साथी घर जा के मत कहना’, ‘तिरंगा’ आदि जैसे गीतों की प्रस्तुति से माहौल को राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कर दिया । जूरी सदस्य के रुप में हिन्दी विभाग के डॉ० कुमार धनंजय और डॉ० मंजुला सुशीला उपस्थित रहे। मानविकी संकायाध्यक्ष और संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ०स्मिता कुमारी नेप्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की। द्वितीय वर्ष की  छात्रा रुचि कुमारीने प्रथम चतुर्थ वर्ष की छात्रा सिस्टरअनामिका ने द्वितीय तथा  प्रथम वर्ष की छात्रा अनुपमा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । कार्यक्रम का समापन चतुर्थ वर्ष की छात्रा अमृता राज के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।