Questions? +91 612 2531186

Sant Kabir Jayanti 2026

4 जुलाई 2026 को हिंदी विभाग एवं ‘शब्दों का आईना’ साहित्यिक क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कबीर जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl कार्यक्रम का शुभारंभ हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. कुमार धनंजय के उद्बोधन से हुआ l उन्होंने संत कबीर के जीवन- दर्शन पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान समय में उनकी प्रासंगिकता को रेखांकित कियाl द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजली कुमारी ने युगदृष्टा संत कबीर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए l इसी क्रम में तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष की छात्राओं – आरजू, सपना, संजना, अभिलाषा, श्वेता, प्रीति, लक्ष्मी, ज्योति और रुचि द्वारा कबीर के दोहों का सस्वर पाठ किया गयाl छात्राओं ने कबीर के पदों का सामूहिक रूप से गायन करके कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक एवं भावपूर्ण बना दियाl अंत में तृतीय वर्ष की छात्रा पायल दर्शिका के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम की समाप्ति हुई l