Questions? +91 612 2531186

“Four-Day Sports Fest ‘Prakreeda 2025–2026’ Organized by Birla Institute of Technology Patna (12th–15th March 2026)”

बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT Patna )द्वारा आयोजित चार दिवसीय(12/3/26‐‐15/3/26) स्पोर्ट्स फेस्ट प्रक्रीड़ा 2025-2026 में पटना वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता और उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया l छात्राओं के उत्तम प्रदर्शन पर प्राचार्या डॉ सि. एम. रश्मि ए.सी.ने उन्हें बधाई दी l डॉ. सि. सेलिन क्रास्टा ,इतिहास विभागाध्यक्ष, ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए भविष्य हेतु शुभकामनाएँ देकर उन्हें प्रोत्साहित किया l सभी खिलाड़ियों को खेल कूद प्रशिक्षिका काजी बूशरा अहमद ने तैयार किया था l महाविद्यालय की खेल कूद समन्वयक डॉ मंजुला सुशीला ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी l प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार था–
बास्केटबॉल: उपविजेता
क्रिकेट: उपविजेता
बैडमिंटन : उपविजेता
वॉलीबॉल : विजेता
टेबल टेनिस: विजेता
इस प्रतियोगिता में पटना और पटना से बाहर के 11 महाविद्यालय और विश्वविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया था l पटना वीमेंस कॉलेज की सभी छात्राओं ने लगन के साथ अभ्यास करने और अच्छे प्रदर्शन का प्रण लिया l

If you Have Any Questions Call Us On +91 612 2531186